उन्नाव, अप्रैल 27 -- गंजमुरादाबाद, संवाददाता। बेहटा मुजावर थाना के शिव बक्सखेड़ा गांव स्थित खेतों में रविवार दोपहर अज्ञात कारणों के चलते लगी आग से कुल सात किसानों की करीब पांच बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। दमकल टीम ने मौके पर पहुंच कर बमुश्किल आग पर काबू पाया जा सका।बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के शिवबक्सखेड़ा गांव के निकट रविवार दोपहर खेतों में धुंआ उठता दिखाई दिया। जिससे आग लगने की सूचना से तमाम ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्र हो गए तथा आग बुझाने का प्रयास करने लगे। मगर विकराल रूप धारण कर चुकी आग की लपटें अपने प्रचंड रूप में फसल को जलने लगी। ग्रामीण अपने संसाधन से आग नहीं बुझा सके। तभी दी गई सूचना पर दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के सहयोग से किसी तरह आग बुझाने में सफलता हासिल कर सके। इस दौरान ग्रामीण महेंद्र, सत्य नारायण, वेद प्रकाश, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.