अयोध्या, अप्रैल 12 -- तारुन। ग्राम पंचायत वेनीगद्दोपुर के मजरा नस्तर का पुरवा में रविवार को अज्ञात कारणों से लल्लन प्रसाद यादव की छप्पर की सरिया में लगी आग से जलकर राख हो गई। हालांकि इस घटना में कोई पशुहानि नहीं हुई है। इस घटना में सरिया में रखी हुई चारा काटने की मशीन, हल, उपला, चारपाई बिस्तर आदि जल गया। जिला पंचायत सदस्य हरिश्चंद्र निषाद ने बताया कि उन्होंने मौके पर पहुंचकर आग की घटना की जानकारी नायब तहसीलदार राम खेलावन को दी। उन्होंने तत्काल हल्का लेखपाल सियाराम को भेज कर क्षति का आंकलन कराया। प्रशासनिक अहेतुक सहायता के लिये लेखपाल ने तहसील प्रशासन को रिपोर्ट भेज दिया। ---
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.