झांसी, जून 8 -- झांसी, संवाददाता। शहर के व्यस्त बाजारों में अग्नि सुरक्षा के इंतजाम कितने मजबूत हैं, यह सवाल एक बार फिर उठ खड़ा हुआ है। घनी आबादी और संकरी गलियों वाले व्यावसायिक क्षेत्रों में आग लगने की घटनाएं लगातार चिंता बढ़ा रही हैं। शहर कोतवाली थाना क्षेत्रान्तर्गत मेन बाजार मानिक चौक स्थिति धागा-बटन की दो मंजिला दुकान और गोदाम में भीषण आग लग गई। धुआं और लपटों से आसपास का इलाका दहल उठा। फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन, तब तक लाखों का माल जलकर राख हो चुका था। सुभाषगंज निवासी शशांक गुप्ता की धागा-बटन के कारोबारी हैं। उनकी मेन बाजार में नीचे फुटकर दुकान है। जबकि ऊपरी मंजिल में गोदाम है। रविवार देर रात वह दुकान बंद कर घर चले गए। रात करीब ढाई अचानक निचले हिस्से से धुआं उठने लगा। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, आग लग...