आग से रिहायशी झोपड़ी जली
बस्ती, मई 19 -- मुंडेरवा। थानाक्षेत्र के पकडीचंदा गांव में सोमवार देर रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। यह आग उत्तर टोला में राम अजोर के रिहायशी झोपड़ी में लगी। मौके पर पहुंची टीम फायर ब्रिगेड व ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक झोपड़ी में रखा दोपहिया वाहन, अनाज, विस्तर, कपड़े, राशन, घरेलू सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंचे हल्का लेखपाल विनय कुमार पाण्डेय ने आग से हुए नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों की दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.