बांदा, फरवरी 17 -- बांदा। संवाददाता मटौध थाना क्षेत्र के त्रिवेणी गांव निवासी 6वर्षीय मुसीफा पुत्री फरियाद अली मंगलवार की सुबह रसोई घर में खेल रही थी। तभी वह गर्म सब्जी में जा गिरी। जिससे वह झुलस गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी तहर महोबा जिला के बेला गांव निवासी 20 वर्षीय सुमन अपने मायके मटौंध थाना क्षेत्र के अछरौड़ गांव आई थी। मंगलवार की सुबह वह खाना बना रही थी। तभी कूकर का ढक्कन खुल जाने से पूरी दाल उसके ऊपर जा गिरी। जिससे वह झुलस गई। उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.