गिरडीह, जनवरी 20 -- गावां, प्रतिनिधि। गावां थाना क्षेत्र के पिहरा निवासी ज्योति देवी पति रोहित मुसहर आग तापने के दौरान झुलस गई। यह घटना उसके मायके सेरुआ में घटी है, जब वह पिछले दिनों देर शाम घर में अलाव ताप रही थी। घटना के बाद सेरुआ मुखिया गुरु सहाय रविदास की पहल पर ग्रामीणों के सहयोग से उसे बेहतर इलाज के लिए सोमवार को गिरिडीह भेजा गया। इसके पूर्व उसका गावां अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया। परिवार के अनुसार उसका एक पैर बुरी तरह से जल गया है। उक्त परिवार अत्यंत गरीब और निहायत है। मौके पर मुखिया गुरु सहाय रविदास के साथ कई ग्रामीणों ने महिला के बेहतर इलाज के लिए आर्थिक सहयोग दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.