गंगापार, मार्च 14 -- क्षेत्र के भेलसी गांव में शुक्रवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में एक कच्चे मकान में आग लगने से मजदूर परिवार की पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई। घटना की सूचना पुलिस और हल्का लेखपाल को दे दी गई है। हंडिया थाना क्षेत्र के भेलसी गांव में बीते शुक्रवार केई देर रात अचानक आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर में रखा अनाज, नगदी, सिलाई मशीन सहित अधिकांश गृहस्थी का सामान जलकर नष्ट हो चुका था। पीड़िता गुड़िया देवी पत्नी संजय कनौजिया ने बताया कि आग की चपेट में आने से कई क्विंटल अनाज, नकदी और अन्य जरूरी सामान जल गया। उन्होंने बताया कि जिस मकान में आग लगी थी, उसमें बिजली की सप्लाई भी नहीं थी। पीड़िता का आरोप है कि अज्ञात लोगों ने खिड़की के रास्ते मकान में आग लगा द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.