कौशाम्बी, मई 25 -- चायल नगर पंचायत के गांधीनगर वार्ड में सोमवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में एक कच्चे मकान में आग लगने से गरीब मजदूर की गृहस्थी जलकर राख हो गई। आग की चपेट में आने से घर में बंधी गाय और पड़िया भी झुलस गईं। सूचना पर जुटे मोहल्ले के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गांधीनगर मोहल्ला निवासी अंकुर पासी पुत्र बनवारी लाल मजदूरी कर परिवार का गुजारा करता है। सोमवार को वह मजदूरी करने गया था, जबकि उसकी पत्नी बच्चों के साथ दूसरे मकान में मौजूद थी। इसी बीच उसके कच्चे घर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने से घर में रखा खाद्यान्न, कपड़े, बर्तन समेत गृहस्थी का अधिकांश सामान जलकर राख हो गया। वहीं घर के बाहर बंधी गाय और पड़िया भी झुलस गईं। धुआं और लपटें उठती देख आसपास के लोग मौके ...