चित्रकूट, अप्रैल 29 -- मानिकपुर। बहिल पुरवा थाना क्षेत्र के ऐचवारा गांव मजरा के बौना पुरवा में अज्ञात कारणों के चलते बुधराज यादव के मकान में में अचानक आग लग गई। आग की लपटें देखते ही ग्रामीण दौड़कर पहुंचे। पास ही में एक गड्ढे में भरे पानी को ग्रामीणों ने बाल्टियों व डिब्बों में ढ़ोकर डाला। इसके अलावा हैंडपंप व समरसेबुल का भी सहारा लिया। इस तरह किसी तरह आग पर काबू पाया गया। आग से मकान समेत पूरी गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.