प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 22 -- लालगंज तहसील के बुआ का पुरवा (बेलहा) निवासी धुनीलाल गौतम के भूसा वाले कमरे में बुधवार को अचानक आग लग गई। लपटें नजदीकी खेत में पहुंच गईं। हवा के झोंके से आग इस तरह बढ़ी कि गेहूं कटने के बाद भूसा बनाने के लिए खड़ी पराली तक पहुंच गई। कुछ देर में करीब 100 बीघे से अधिक खेत की पराली आग में जल गई। आग को देख गांव के लोग जुटे और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने ग्रामीणों की मदद से किसी तरह आग को काबू किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...