श्रावस्ती, मार्च 23 -- श्रावस्ती, संवाददाता। अज्ञात कारणों से एक फूस के घर में आ लग गई। इससे गांव में अफरा तफरी मच गई। लोगों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया लेकिन तब तक बाइक समेत घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामगढ़ी के मजरा कानीजोतिया निवासी किशोरी यादव के फूस के घर में सोमवार को अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। परिवार के लोग जब तक कुछ समझ पाते तब तक आग ने पूरे घर को अपनी आगोश में ले लिया और धूं धूं कर जलने लगा। अगलगी की घटना देख गांव में अफरा तफरी मच गई। मौके पर एकत्र हुए ग्रामीणों आग बुझाने में जुट गए। लोगों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक घर में खड़ी एक बाइक समेत घर के साथ ही सारा सामान जलकर राख हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.