मुजफ्फरपुर, अप्रैल 14 -- मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। पश्चिमी अनुमंडल कार्यालय के प्रांगण में मंगलवार को अग्निशमन विभाग की ओर से सेवा सप्ताह के दौरान लोगों को आग से बचाव और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। अनुमंडल अग्निशामालय पदाधिकारी अमृता कुमारी ने कर्मियों के साथ मॉकड्रिल की। पदाधिकारी ने बताया कि आग लगने पर घबराएं नहीं, तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचित करें। उन्होंने घरों और प्रतिष्ठानों में अग्निशमन यंत्र रखने और उनका सही उपयोग करने की अपील की। सहायक अनुमंडल पदाधिकारी अभिषेक अमन, सुनील कुमार, उपेंद्र कुमार, प्रधान अग्निक संजय कुमार, सुजाता कुमारी आदि थे। यह भी पढ़ें- कटिहार: अग्निशमन सप्ताह की शुरुआत, रैली व मॉक ड्रिल से दिया गया सुरक्षा का संदेश यह भी पढ़ें- अग्निशमन कार्यालय में सुरक्षा सप्ताह पर जवानों को दी श्रद्धांजलि यह भी पढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.