औरैया, अप्रैल 4 -- औरैया, संवाददाता। जिले में बढ़ती गर्मी के बीच खेतों में आग लगने की घटनाओं को देखते हुए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने किसानों को सतर्क रहने की अपील की है। जिलाधिकारी डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी ने कहा कि थोड़ी सी सावधानी बरतकर आग से होने वाले बड़े नुकसान को रोका जा सकता है। उन्होंने बताया कि खेतों में लगे ट्रांसफार्मर से निकलने वाली चिंगारी के कारण आग लगने की घटनाएं अधिक होती हैं। ऐसे में किसानों को ट्रांसफार्मर के आसपास कम से कम 15७15 वर्ग फुट क्षेत्र खाली छोड़ना चाहिए, ताकि आग फैलने से रोकी जा सके। इसके साथ ही खेतों के पास लगे जर्जर और ढीले बिजली तारों के आसपास फसल रखने से भी बचने की सलाह दी गई है। जिलाधिकारी ने कहा कि कटी हुई फसल के गट्ठरों को एक जगह इकट्ठा न रखकर अलग-अलग रखना चाहिए, जिससे आग लगने की स्थिति में पूरी फसल एक सा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.