भागलपुर, मार्च 10 -- प्रखंड क्षेत्र के बरारी पंचायत में सभी वार्डों में अग्निशमन की पुलिस ने सोमवार को आग से बचाव को लेकर लोगों को जागरूक किया। आग गैस सिलेंडर की हो या अन्य किसी चीज की, सभी से कैसे कैसे बचना चाहिए, उसको लेकर लोगों को जागरूक किया। इस जागरूकता में भाग लेने के लिए काफी संख्या में महिला-पुरुष शामिल हुए। बरारी पंचायत के मुखिया जयकरण पासवान ने कहा कि आग से बचाव को लेकर अग्निशमन की पुलिस पंचायत के हर वार्ड में जागरूकता अभियान चलायी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...