जहानाबाद, अप्रैल 21 -- जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। जिले के विभिन्न स्थानों पर एक सप्ताह तक चलाए गए जागरूकता अभियान के तहत आग से बचाव के कई संदेशों के साथ अग्नि सप्ताह का समापन हो गया। मंगलवार की शाम जिला अग्नि शमन पदाधिकारी सह कमांडेंट सोनल सिंह ने बताया कि अग्नि शमन सप्ताह के तहत 14 अप्रैल से लगातार एक सप्ताह तक जिले में कार्यक्रम आयोजित किये गए। अभियान के तहत स्कूली बच्चों के साथ शहर के अलावा ग्रामीण इलाकों में प्रभात फेरी निकाली गई। अस्पतालों में कार्यक्रम आयोजित किये गए। स्कूलों में निबंध और लेख प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इन सभी कार्यक्रमों के माध्यम से आग से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया गया। जागरूकता अभियान के तहत कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में छात्र - छात्राओं के अलावा उनके अभिभावक एवं आम लोग शामिल होकर आग से बचाव के तरीके सीख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.