पूर्णिया, अप्रैल 20 -- बायसी, एक संवाददाता। बायसी अनुमंडल क्षेत्र में अगलगी की घटनाओं से बचाव और रोकथाम को लेकर अग्निशमन विभाग द्वारा गांव-गांव और बाजारों में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान लोगों को गर्मी के मौसम में सतर्क रहने तथा आग से बचाव के उपाय बताए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी शंभू कुमार सिंह ने की। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि गर्मी के दिनों में सुबह 8 बजे से पहले भोजन बना लें और शाम 8 बजे के बाद ही चूल्हा जलाएं, चाहे वह लकड़ी का चूल्हा हो या एलपीजी गैस। उन्होंने कहा कि इस मौसम में पछुआ हवा तेज चलने के कारण आग लगने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। यह भी पढ़ें- अगलगी से बचाव को किया जागरूक ऐसे में थोड़ी सी लापरवाही बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। आगलगी मानवजनित आपदा है, जिस पर सावधानी बरतकर आसानी से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.