खगडि़या, मार्च 21 -- खगड़िया, नगरसंवाददाता आग से बचाव को लेकर शहर में जागरूकता रैली निकाली गई। अग्निशमालय के पदाधिकारीयों एवं कर्मियों के द्वारा अग्निशमन कार्यालय से जागरुकता रैली निकालते हुए एनएच 31 के रास्ते से राजेन्द्र चौक होते हुए कलेक्ट्रेट रोड के रास्ते वापस पुलिस लाईन पहुंची। इस दौरान अग्नि सुरक्षा से संबंधित नारे लगाई गई जब पूरी हो तैयारी तो आग न हो भारी। लोगों को आग से बचाव एवं प्राथमिक उपायों की जानकारी दी गई। इस दौरान लोगों को आग लगने की घटनाओं से बचाव एवं सतर्कता के प्रति जागरूक करना था। रैली के माध्यम से आम जनता में सकारात्मक जागरूकता देखी गई। इस दौरान अनुमंडल अग्निशामालय पदाधिकारी संध्या कुमारी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आग से बचाव को लेकर जागरूकता जरूरी है। मौके पर अग्निक आदि मौजूद थे।फोटो: 11कैप्सन: राजेन्...