जहानाबाद, अप्रैल 9 -- अरवल, निज संवाददाता। अग्निशमन विभाग के द्वारा प्रमंडलीय समादेष्टा सह जिला अग्निशमन पदाधिकारी रश्मि के नेतृत्व में अग्निशमन कर्मियों द्वारा ग्रामीण इलाकों झुग्गी झोपड़ियों में अग्निकांड की रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान चलाए गए। हवा के झोंके के तेज होने के पहले ही खाना पकाकर चूल्हे की आग को आपको पानी से पूरी तरह बुझा दें, चूल्हे की आग की चिंगारी पूरी तरह बुझी हो इसे सुनिश्चित कर लिया जाए। घर से बाहर जाते समय बिजली का स्विच ऑफ हो, इसे सुनिश्चित कर लें। वहीं खाना वैसी जगह बनाएं जहां हवा का झोंका न लगे। उन्होंने कहा कि खलिहान की तरफ बीड़ी- सिगरेट पीकर इधर उधर नहीं फेंकें। साथ ही गांव एवं मोहल्लों में जल एवं बालू संग्रहण की व्यवस्था रखें ताकि आग पर शीघ्र क़ाबू पाया जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.