हरदोई, अप्रैल 16 -- हरपालपुर। कस्बे के विजय शंकर इंटर कॉलेज में अग्नि सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत बुधवार को अग्निशमन केंद्र सवायजपुर की टीम द्वारा एक मॉकड्रिल एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्रों और शिक्षकों को आपातकालीन स्थिति में आग पर काबू पाने और सुरक्षित बचाव के तरीके सिखाए गए। प्रायोगिक प्रदर्शन से जानकारी दी सवायजपुर अग्निशमन केंद्र के प्रभारी चौहान गौतम के नेतृत्व में पहुंची टीम ने कॉलेज परिसर में विभिन्न प्रकार की आग और उन्हें बुझाने के उपकरणों का प्रदर्शन किया। छात्रों को बताया गया कि आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय धैर्य से काम लेना चाहिए। यह भी पढ़ें- स्कूल में फायर अलार्म व स्मोक डिटेक्टर का होना जरूरी टीम ने गैस सिलेंडर में लगी आग को बुझाने और 'फायर एक्सटिंग्विशर' (अग्निशमन यंत्र) को चलाने का सजीव प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.