जहानाबाद, अप्रैल 18 -- करपी, निज संवाददाता। अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत शनिवार को अग्निशमन विभाग के द्वारा करपी पंचायत में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम और मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। जिला अग्निशमन पदाधिकारी रश्मि की उपस्थिति में अग्निशमन पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने ग्रामीणों को आग से बचाव के उपायों की जानकारी दी। कार्यक्रम के तहत करपी प्रखंड क्षेत्र के करपी वार्ड संख्या तीन में जीविका दीदियों एवं ग्रामीणों के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया। वहीं करपी डिह पंचायत के वार्ड संख्या छह में मुखिया नीतू कुमारी की अध्यक्षता में पंचायत भवन में बैठक आयोजित कर मॉकड्रिल किया गया। इस क्रम में अग्निशमन कर्मियों ने झुग्गी-झोपड़ी में लगने वाली आग, गैस सिलेंडर से होने वाली आग, खेत-खलिहान में आग लगने की घटनाओं से बचाव के उपायों पर विस्तार से चर्चा की। यह भी पढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.