बेगुसराय, जनवरी 29 -- बेगूसराय। तारा कॉलेज ऑफ एजुकेशन विक्रमपुर में फायर सेफ्टी विभाग के सहयोग से जागरूकता कार्यक्रम किया गया। अग्निशमन अधिकारी राम बाबू राय और सुनील पाठक ने बताया कि आग किन कारणों से लगती है और इससे कैसे बचा जा सकता है। उन्होंने आपातकालीन स्थिति में घबराहट से बचने, तुरंत सुरक्षित स्थान की ओर जाने और दूसरों की सहायता करने के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने सुरक्षा से जुड़े अनेक प्रश्न भी पूछे। अधिकारियों ने व्यावहारिक उदाहरणों के साथ उत्तर दिया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य, सचिव राजकिशोर सिंह, प्रबंधकारिणी समिति के सदस्य अगम कुमार तथा अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.