पाकुड़, दिसम्बर 19 -- आग से बचाव के तरीकों से अवगत हुए पॉलिटेक्निक के छात्र पाकुड़, प्रतिनिधि। पाकुड़ जिले के पॉलिटेक्निक कॉलेज में आज अग्निशामक विभाग के पदाधिकारियों के द्वारा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन किया गया। इस दौरान सभी छात्रों और शिक्षकों को आग लगने की स्थिति में बचाव और सुरक्षा उपाय के बारे में व्यावहारिक जानकारी दी गई। मॉक ड्रिल के अंतर्गत छात्रों और शिक्षकों को फायर सेफ्टी उपकरणों का सही उपयोग, निकासी मार्गों की जानकारी और प्राथमिक बचाव तकनीक का प्रशिक्षण दिया गया। इसका उद्देश्य छात्रों और शिक्षकों में आपातकालीन परिस्थितियों में सतर्कता और सुरक्षा बढ़ाना था। इस अवसर पर अग्निशामक विभाग के पदाधिकारी श्री अजय कुमार सिंह ने कहा कि सुरक्षा के प्रति जागरूक रहना और नियमित प्रशिक्षण ही आग जैसी आपात स्थितियों में जीवन और संपत्ति की सुरक्षा स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.