कानपुर, अप्रैल 15 -- रसूलाबाद। रसूलाबाद कस्बे के आरपीएस इण्टर कालेज में बुधवार को फायर ब्रिगेड टीम ने शिक्षकों व शिक्षकों से आग से बचाव के तरीके समझाकर जागरूक किया। फायर कर्मियों ने पंपलेट भी वितरित किए। रसूलाबाद कस्बे के आरपीएस इण्टर कालेज में फायर ब्रिगेड टीम ने जागरूकता शिविर आयोजित किया। प्रभारी ह्रदेश ने कहा कि घर में छोटे बच्चों की पहुंच से माचिस दूर रखी जानी चाहिए। इस समय खेतों पर गेहूं की फसल पकी खड़ी है। बीड़ी, सिगरेट जलाने में बहुत सावधानी बरतनी चाहिए। घर में खाना बनाने के बाद चूल्हे की आग को सही ढंग से बुझा दिया जाए। क्षेत्र में आग लगने पर तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी जानी चाहिए। यह भी पढ़ें- आग से बचाव के कालेज में बताए गए उपाय आग बुझाने गई टीम के आसपास भीड़ न लगाएं बल्कि उनका सहयोग किया जाना चाहिए।गैस सिलेंडर की रबर को समय सम...