रुद्रपुर, अप्रैल 24 -- असद जावेद, खटीमा। नोजगे पब्लिक स्कूल हैप्पी में अग्निशमन विभाग की ओर से अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं और एनसीसी कैडेटों को आग से बचाव के उपायों की जानकारी दी। शुक्रवार को अग्निशमन विभाग की टीम ने बताया कि आग लगने पर आपात स्थिति में घबराने के बजाय धैर्य और सतर्कता से काम लेना चाहिए। टीम ने अग्निशमन यंत्रों के सही उपयोग और सुरक्षित निकासी की प्रक्रिया का प्रदर्शन भी किया। विद्यालय की प्रबंध निदेशिका सुरेंद्र कौर एवं प्रधानाचार्य एचसी पंत ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सहायक होते हैं। अंत में विद्यालय परिवार ने अग्निशमन विभाग की टीम का आभार व्यक्त किया। इस दौरान अग्निशमन अधिकारी लक्ष्मण सिंह नागी, राजेंद्र सिंह मल्ल, मकबूल हुसैन,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.