मोतिहारी, जून 4 -- निजी अस्पतालों में सुरक्षा की चुनौती रामगढ़वा। स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर करीब 50 से अधिक छोटे-बड़े निजी अस्पताल और नर्सिंग होम संचालित हो रहे हैं , लेकिन अधिकांश अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था भगवान भरोसे है। सुरक्षा की दृष्टिकोण से देखा जाए तो केवल एक-दो अस्पतालों में ही अग्निशमन यंत्र (फायर एक्सटिंग्विशर) लगाए गए हैं , जबकि अधिकांश अस्पतालों में फायर सेफ्टी के कोई पर्याप्त इंतजाम नजर नहीं आते। यह भी पढ़ें- मुंगेर सदर अस्पताल के आईसीयू में एक्सपायर्ड पड़े हैं अग्निशामक सिलेंडर, मंडरा रहा खतरासुरक्षा की चिंता वहीं एक दो अस्पतालों में फायर ब्रिगेड लगाए गए हैं तो घटना के समय उसको संचालित करने वाले एक भी ट्रेंड कर्मी मौजूद नहीं हैं । अस्पतालों में प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज, उनके परिजन तथा स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रह...