आग से बचाव के इंतजाम न होने पर पांच होटल संचालकों को नोटिस
नोएडा, जून 4 -- नोएडा, गौरव भारद्वाज। दिल्ली के एक होटल में आग की घटना के बाद नोएडा अग्निशमन विभाग सतर्क हो गया है। विभाग ने गुरुवार से सात दिवसीय विशेष अभियान शुरू किया। पहले दिन 23 होटलों का निरीक्षण किया, जिनमें पांच होटलों में अग्निशमन सुरक्षा संबंधी खामियां पाई गईं, जिन्हें दूर करने के लिए नोटिस जारी किए गए। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि होटल, गेस्ट हाउस और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। जांच के दौरान एक होटल ऐसा भी मिला, जिसने अग्निशमन विभाग से अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) प्राप्त नहीं किया था। यह भी पढ़ें- दिल्ली हादसे के बाद अग्निशमन विभाग ने की होटलों की जांच संबंधित होटल प्रबंधन के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.