आग से बचाव के आसान तरीके सुझाए
मुंगेर, मई 9 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। शनिवार को अग्निशमन शाखा, मुंगेर द्वारा अग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत धरहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, में जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व मुफस्सिल थाना, मुंगेर से आए विपुल कुमार ने किया। उनके साथ आलोक कुमार भी मौजूद रहे। इस दौरान अस्पताल कर्मियों, आशा कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों को आग से बचाव, आग लगने पर क्या करें व क्या न करें आदि की विस्तृत जानकारी दी गई। विपुल कुमार ने बताया कि अगर घर में गैस सिलेंडर पर खाना बना रहे हैं तो एक बाल्टी पानी में जूट का बोरा या सूती कपड़ा भिगोकर अवश्य रखें। गैस सिलेंडर में आग लगने पर इसी गीले बोरे से सिलेंडर को ढककर आग को पूरी तरह बुझाया जा सकता है। फायर एक्सटिंग्विशर चलाने का लाइव डेमो भी दिया गया। स्वास्थ्यकर्मियों को अस्पताल में लगे अग्निशमन यंत्रों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.