गोपालगंज, जनवरी 11 -- गोपालगंज। जिला अग्निशमन विभाग की टीम ने रविवार को हथुआ व गोपालगंज के विभिन्न गांवों में अभियान चलाकर आग से बचाव की जानकारी दी। इस दौरान लोगों को मॉक ड्रिल व बैठक करा अगलगी के दौरान क्या करें-क्या नहीं करें संबंधित बातों को बताया गया। मौके पर मौजूद आम लोगों के बीच पंपलेट व हैडविल का वितरण कर आग लगने की सबसे पहले जानकारी अग्निशमन विभाग को देने की अपील की गई। मौके पर गोपालगंज अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी मनोज कुमार परवाना व अन्य कर्मी उपस्थित रहें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.