श्रावस्ती, अप्रैल 8 -- श्रावस्ती। फसलों में अग्निकांड की घटनाओं को देखते हुए ग्राम स्तर पर जागरूक एवं प्रशिक्षित स्वयंसेवक तैयार करने के उद्देश्य ने अग्निशमन विभाग की ओर से अग्निसचेतक का प्रशिक्षण दिया जा रहा है । जिससे अग्निकांड होने पर स्थानीय स्तर पर प्रथम प्रतिक्रियादाता की उपस्थिति रहे और वह अग्निशमन विभाग को सूचित करने तथा आग को नियंत्रित करने में सक्रिय भूमिका निभा सके । इसी क्रम में पूर्व से प्रशिक्षित आपदा मित्रों को भी अग्निसचेतक का प्रशिक्षण दिया गया । जिला अग्निशमन अधिकारी संजय जायसवाल एवं सच्चिदानंद तिवारी ने आपदा मित्रों को अग्निकांड से बचाव के उपाय, अग्निशमन में उपयोग आने वाले यंत्र आदि की जानकारी दी । जिला अग्निशमन अधिकारी संजय जायसवाल ने बताया कि जनपद में सक्रिय आपदा मित्रों को पूर्व में भी यह प्रशिक्षण दिया गया था जिससे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.