सीवान, मई 12 -- दरौंदा। प्रखंड के कोड़ारी कला गांव में आग से बचाव एवं सुरक्षा को लेकर सोमवार को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान नुक्कड़ नाटक, जनजागरूकता बैठक एवं मॉकड्रिल के माध्यम से ग्रामीणों और औद्योगिक क्षेत्र के लोगों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में पदाधिकारी रवींद्र कुमार यादव, वीरेंद्र प्रसाद यादव, अजीत कुमार एवं प्रीति कुमारी ने लोगों को आग लगने की घटनाओं से बचाव के उपायों की जानकारी दी। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बताया गया कि छोटी सी लापरवाही किस तरह बड़े हादसे का कारण बन सकती है। मॉकड्रिल के दौरान आग लगने की स्थिति में तुरंत क्या कदम उठाने चाहिए, गैस सिलेंडर एवं बिजली उपकरणों का सुरक्षित उपयोग कैसे करें तथा आपात स्थिति में लोगों को कैसे सुरक्षित बाहर निकाला जाए, इसकी जानकारी दी गई।

हिंदी हिन...