आग से बचने के लिए कूदा छात्र, नीचे लगी ग्रिल की सरिया धंसने से गंभीर घायल
लखनऊ, जून 22 -- अलीगंज स्थित एनीमेशन सेंटर में लगी आग ने कई युवाओं की जिंदगी को झकझोर दिया। आग से बचने के लिए प्रथम तल से छलांग लगाने वाले 26 वर्षीय जयंत गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। कूदने के दौरान गेट पर लगी सरिया उनकी कमर में धंस गई, जिससे वह जख्मी हो गए। खून से लथपथ हो गए। आनन-फानन जयंत को केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर लाया गया। जहां डॉक्टरों की टीम उनके इलाज में जुटी है। जयंत ऐशबाग स्थित एलडीए कॉलोनी के रहने वाले हैं। उनके पिता प्रदीप कुमार ने बताया कि बेटा एनीमेशन का कोर्स कर रहा था। उन्होंने कहा कि उन्हें अंदाजा नहीं था कि करियर बनाने का सपना लेकर जिस सेंटर में बेटा जा रहा है, वहां उसकी जान खतरे में पड़ जाएगी। यह भी पढ़ें- मैंने अपनी आंखों से 14 शव देखे; लखनऊ अग्निकांड पर बोलते हुए रो पड़े डिप्टी CM ब्रजेश पाठक उन्होंने बताया कि ईश्वर की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.