आग से बंगरा पुलिस चौकी समेत 10 दुकानें जलकर राख
झांसी, जून 11 -- झांसी/बंगरा। उल्दन थाना क्षेत्रान्तर्गत गुरुवार तड़के कस्बा बंगरा चौराहा पर स्थित पुलिस चौकी में शॉर्ट सर्किट से से भीषण आग लग गई। इसकी चपेट में आने से आसपास की करीब 8 दुकानें जलकर राख हो गई। धुआं और लपटों से आसपास का इलाका दहल उठा। वहीं एक दुकान में रखा सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। जिससे दमकल कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। फायर ब्रिगेड में करीब छह घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन, तब तक चौकी समेत दुकानों में रखा अनुमान के मुताबिक करीब डेढ़ करोड़ का माल जलकर राख हो चुका था। यह भी पढ़ें- आग से पुलिस चौकी समेत आठ दुकानें खाक, दमकलकर्मी झुलसा बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात चौकी प्रभारी बंगरा गोकुल सिंह पुलिस बल के साथ बरुआसागर मुठभेड़ में गए थे। चौकी में पीआरडी जवान हरगोविंद तैनात था। वह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.