समस्तीपुर, मई 10 -- कल्याणपुर, एसं। थाना क्षेत्र अंतर्गत खरसंड पश्चिमी पंचायत के गोबर सीठा वार्ड 9 में शनिवार की देर रात रामबाबू राय के पुत्र अमरजीत कुमार राय के फूस के घर में अचानक आग लग गयी।घटना में दो बकरी के झुलसने से मौत हो गई। वहीं घर का सारा सामाना जलकर नष्ट हो गया। लोगों के मुताबिक शनिवार की देर शाम घर के लोग खाना खाकर सोने चले गए थे अचानक देर रात आग की लपटे उठती देख कर आस पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और निजी पंप सेट की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग बुझाने में सफलता पाई। इस अगलगी की घटना में घर में रखा अनाज, कपड़ा, बर्तन और फर्नीचर सहित टेंट हाउस का सारा सामान भी जलकर राख हो गया। वहीं पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि लोग घर के अंदर से सामान निकालने में लगे हुए थे वहीं घर के अंदर खूंटे से बंधी बंदी दो बकरी पर किसी का ध्यान नहीं गया जिसके कारण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.