गोंडा, अप्रैल 7 -- छपिया, संवादाता। थानाक्षेत्र में मंगलवार दोपहर मांडा गांव में अज्ञात कारणों से आग लगने से फूस के पांच घरों में गृहस्थी का सामान जल गया। घटना में एक भैस झुलस कर मर गयी। फायर ब्रिगेड टीम और पड़ोसियों ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मंगलवार की दोपहर क्षेत्र के मांडा गांव में अज्ञात कारणों से आग लगने से देखते ही देखते आग ने पांच घरों को अपने आगोश में ले लिया। आग लगने गांव के राम प्रसाद पुत्र लाला ,दुर्गा प्रसाद पुत्र राम प्रसाद, शिवनारायण पुत्र राम जग, प्रेम नारायण पुत्र राम जग, बलराम पुत्र रामफेर के फूस के घरों से देखते ही देखते लपटें उठने लगी। आग लगने से कपड़े, अनाज, बर्तन,जेवर,चौकी, बिस्तर,टिन शेड बास बल्ली जल गया। शिव नरायण की भैस झुलस कर मर गयी । पीड़ितों ने बताया कि घटना के समय सभी खेत में काम करने गये। घटना क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.