सुल्तानपुर, मार्च 19 -- दोस्तपुर, संवाददाता। ब्लॉक के पीथीपुर गांव में छप्पर में लगी आग से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए गुरुवार को राजस्व टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान टीम के सदस्यों ने निरीक्षण कर नुकसान का आकलन किया। लेखपाल राजेंद्र ने बताया कि आकलन रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। बताते चले बीते बुधवार की दोपहर प्रवेश पुत्र राम जियावन के घर के बाहर बने छप्पर में अज्ञात कारणों से आग लग गई थी। आग बुझाने के चक्कर में उसके परिवार के चार लोग झुलस गए थे। इसके बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका था। इसका परिणाम रहा कि आग की चपेट में आने से सारा सामान जलकर राख हो गया। इसमें राशन आनाज के साथ बाइक, साइकिल व गैस सिलेंडर आदि शामिल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...