कौशाम्बी, अप्रैल 26 -- संदीपनघाट थाना क्षेत्र की महगांव पुलिस चौकी के बाहर रविवार दोपहर भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। चौकी परिसर में खड़ी सीज की गई गाड़ियों में अचानक आग भड़क उठी, जिससे दो कारें, एक अप्पे और एक टेंपो पूरी तरह जलकर राख हो गए। आग की लपटें काफी तेजी से फैलीं। यह देख हाईवे किनारे खड़े लोग संभावित बड़ी दुर्घटना के डर से दूर हट गए। आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोगों में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाने के दौरान कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन सीज वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा। थाना प्रभारी इंद्रदेव ने बताया कि सीज गाड़ियों में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने की आशंका है। पुलिस ने आग के कारणों की जांच शुरू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.