चम्पावत, मार्च 12 -- लोहाघाट। लोहाघाट के मझेड़ा गांव का जंगल आग से धधक उठा। बुधवार देर रात जंगल आग की चपेट में आया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। चम्पावत मार्ग में मझेड़ा गांव के जंगल में बुधवार की रात को अचानक आग लग गई। आग करीब एक किमी के दायरे में फैल गई। आग के घास के लुट्टों और आवासीय क्षेत्र तक पहुंचने की संभावना बनने लगी। ग्रामीणों की सूचना पर प्रभारी अग्निशमन अधिकारी जगदीश सिंह तिलाड़ा के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...