सोनभद्र, अप्रैल 26 -- घोरावल। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के विसरेखी ग्राम में रविवार को दिन में अचानक आग लगने से लगभग 200 कुंतल भूसा, पुआल तथा भुसावल का कमरा जलकर राख हो गया। आगलगी की घटना में किसान को काफी क्षति हुई है।दीनानाथ यादव निवासी ग्राम बिसरेखी ने लगभग 200 कुंतल भूसा पशुओं के लिए स्टाक किया गया था साथ ही बगल में पुआल कटाई के लिए रखा हुआ था, लेकिन दोपहर में अचानक आग लगने की सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड को सूचना दी गई, सूचना पर पहुंची फायर कर्मियों के तीन घंटे के मशक्कत के बाद किसी तरह से आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक भूसा, पुआल समेत भूसा रखने के लिए बना कमरा जलकर राख हो गया। यह भी पढ़ें- आग से दो सौ कुंतल भूसा व पुआल जलकर राख इसके साथ ही बगल में बांधे गये पशुओं को छोड़कर दूसरे जगह हटा दिया गया, नहीं तो पशु भी आग की चपेट में आ सकते ...