आग से दो बाइक सहित घर का लाखों का सामान राख, दो भाई भी झुलसे
आरा, मई 13 -- -मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामपुर मिल्की गांव में बुधवार तड़के की घटना -तकनीकी गड़बड़ी के कारण बाइक से निकली चिंगारी से जल गया घर आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामपुर मिल्की गांव में बाइक से निकली चिंगारी से एक पूरा घर तबाह हो गया। दो बाइक सहित घर का लाखों का सामान जल कर राख हो गया। आग की चपेट में आने से दो भाई भी झुलस गए। दोनों का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। अगलगी की घटना रामपुर मिल्की गांव निवासी अखिलेश पांडेय के घर बुधवार तड़के चार बजे हुई। झुलसने वालों में रामपुर मिल्की गांव निवासी ददन पांडेय के पुत्र संजीत कुमार पांडेय और संजीव कुमार पांडेय शामिल हैं। हादसे के बाद देर तक अफरा-तफरी का माहौल कायम रहा। पड़ोसियों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.