आग से दो घरों का सामान जलकर राख
लखीमपुरखीरी, जून 23 -- तहसील क्षेत्र के रायपुर गांव में सोमवार सुबह आग लगने से दो घरों में रखा गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग और पुलिस टीम मौके पर पहुंची, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सुबह करीब 11 बजे गांव निवासी छिद्दन के घर से अचानक आग की लपटें उठने लगीं। शुरुआती समय में लोगों को आग लगने की जानकारी नहीं हो सकी। जब ग्रामीणों ने धुआं और लपटें देखीं तो शोर मचाकर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग तेजी से फैलने के कारण वे सफल नहीं हो सके।आग की लपटें पड़ोसी जीशान के घर तक पहुंच गईं। जीशान ने तत्परता दिखाते हुए घर में सामग्री बाहर निकाली जो बच गई। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। अग्निशमन विभाग के सुरेंद्र सिंह ने बताया कि दो घरों में आग लगी थी जिस पर समय रहते काबू पा लिया गया। उन्होंने बत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.