औरैया, अप्रैल 19 -- अयाना, संवाददाता। थाना मनसुखपुर कस्बा जाना में रविवार दोपहर अज्ञात कारणों से खेतों में लगी आग ने फसल को अपनी चपेट में ले लिया। फायर ब्रिगेड और पुलिस ने किसी तरह ग्रामीणों के साथ मिलकर आग पर काबू पाया लेकिन तब तक पांच बीघा फसल जलकर राख हो गई। रविवार दोपहर क्षेत्र के मनसुखपुर कस्बा जाना में नहर किनारे के खेतो में अज्ञात कारणों से आग लग गई। दोपहर होने के चलते खेतो में काम कर रहे ग्रामीण भी आराम करने अपने घर गए हुए थे। इसलिए जब तक ग्रामीणों को आग का पता चला तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। ग्रामीणों की सूचना पर तुरंत ही फायर ब्रिगेड व थाना अयाना जयप्रकाश पाल ब कोतवाल ललितेश त्रिपाठी व मुरादगंज चौकी प्रभारी उपेंद्र कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के साथ मिलकर आग पर काबू पाने की कोशिश करने लगे। हवा तेज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.