चित्रकूट, अप्रैल 9 -- राजापुर। तहसील क्षेत्र बघवारा में गुरुवार की दोपहर अज्ञात कारणों के चलते अचानक आग लगने से दो किसानों की खेतों में खड़ी गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई। पीड़ित किसान भोला व मुन्नीलाल ने बताया कि वह लोग दोपहर में खाना खाने घर चले आए थे। इसी दौरान खेत में आग लगने की जानकारी मिली। अग्निशमन की टीम ने पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। आग से करीब दो बीघे में खड़ी गेहूं की फसल जल गई। सूचना पर पहुंचे लेखपाल मयंक द्विवेदी ने क्षति का आंकलन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.