आग से दो किरायेदारों की मौत मामले में लीजधारक को सशर्त जमानत
नोएडा, अगस्त 11 -- नोएडा। मामूरा स्थित एक मकान में 15 जुलाई को आग लगने से दो किरायेदारों की मौत के मामले में अदालत ने भवन के लीजधारक कृष्ण कुमार को शर्तों के साथ जमानत दे दी। मामूरा गली नंबर-2 स्थित मकान में रात करीब 11 बजे आग लगी थी। धुआं भरने से दूसरी मंजिल पर रहने वाले 27 वर्षीय ऋषभ कुमार सिंह और 24 वर्षीय स्नेहा श्रीवास्तव गंभीर रूप से झुलस गए थे। दोनों को जिला अस्पताल सेक्टर-39 ले जाया गया था, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चौकी प्रभारी रुद्र प्रताप की तहरीर पर फेज-3 थाने में केस दर्ज हुआ था। पुलिस के मुताबिक भवन में फायर सुरक्षा उपकरण नहीं थे और बाहर निकलने के लिए एक ही मुख्य रास्ता था। कृष्ण कुमार ने भवन लीज पर लेकर किराये पर दिया था। एकाउंटेंट श्रीजन दास गुप्ता और केयरटेकर धर्मेंद्र थे। बचाव पक्ष ने कहा कि कृष्ण घटना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.