रुद्रपुर, जून 23 -- रुद्रपुर/दिनेशपुर, हिटी। खानपुर पूर्व क्षेत्र के ग्राम शिवपुरी में मंगलवार सुबह हुए भीषण अग्निकांड में दो कच्चे मकान पूरी तरह जल गए। आग की चपेट में आने से घर में रखा गैस सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया। सिलेंडर के टुकड़े लगने से तीन ग्रामीण घायल हो गए। इसमें एक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के समय दोनों परिवारों के सदस्य काम पर गए हुए थे। आग से नकदी और जेवरात समेत घरेलू सामान जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार, दिनेशपुर क्षेत्र के ग्राम शिवपुरी निवासी श्रुति शिकारी पत्नी मिथुन शिकारी और दर्शन दास पुत्र सुनील दास के मकान एक-दूसरे से सटे हुए हैं। यह भी पढ़ें- आग से दो कच्चे मकान जले, सिलेंडर फटने से तीन ग्रामीण घायल मंगलवार सुबह अचानक श्रुति शिकारी के घर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण क...