चित्रकूट, जनवरी 4 -- चित्रकूट। संवाददाता सरधुवा थाना क्षेत्र के खोपा के मजरा सिकरी सालिश में शनिवार की रात अचानक आग लगने से दो कच्चे मकान व पशुबाड़े जलकर राख हो गए। सिकरी निवासी राज कुमारी पत्नी सूर्यभान यादव व कुसमा देवी पत्नी कामता प्रसाद के मकान में देर रात अचानक आग लग गई। बताते हैं कि राज कुमारी ने पशुबाड़े में मच्छरों से बचाव के लिए धुआं करने को आग जलाई थी। इसके बाद वह पास में बने घर में चली आई। यहीं से लगी आग ने पशुबाड़ा समेत दोनों मकानों को चपेट में ले लिया। आनन-फानन पशुबाड़े में बंधे मवेशियों को बाहर निकालने का प्रयास किया गया, लेकिन तब तक सूर्यभान की एक भैंस और एक पड़िया झुलस गई। आग से दोनों परिवारों के मकानों में रखा अनाज, कपड़े, बर्तन समेत घरेलू सामान जलकर खाक हो गया। सूचना पर राजस्व निरीक्षक कैलाश शुक्ला, क्षेत्रीय लेखपाल शिवांश भार...