फतेहपुर, अप्रैल 1 -- हथगाम/विजयीपुर। बुधवार को बिजली की चिंगारी और हाईटेंशन लाइन में शार्ट सर्किट के चलते अलग-अलग गांवों में आग लगने से किसानों की भारी नुकसान हुआ। हथगाम क्षेत्र के अकबरपुर चौराई के मजरे समाधानीपुर में अचानक खेतों में आग भड़क उठी। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक किसानों की पांच बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो चुकी थी। वहीं किशनपुर क्षेत्र के लोधौरा, जगतपुर और एकडला गांव में भी हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी ने पकी खड़ी गेहूं की फसल को चपेट में ले लिया। लोधौरा में राजेंद्र सिंह की करीब दो बीघा, जगतपुर में गणेश प्रसाद मिश्रा की दो बीघा और एकडला में राजेश सिंह की एक बीघा फसल जल गई। ग्रामीणों ने मिलकर आग बुझाई, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। पीड़ित किसानों ने प्रशासन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.