मुजफ्फरपुर, फरवरी 15 -- गायघाट। सुस्ता चक्की स्थित चौर में रविवार को आग लगने से दस एकड़ में ईकरी की फसल जलकर राख हो गई। सूचना पर पहुंची अग्निशमन की टीम ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ितों में चक्की निवासी नरेश राय, राजनंदन राय, सुरेश राय, सत्यनारायण राय, रामप्रवेश राय शामिल हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि तेज पछिया हवा के कारण आग तेजी से फैल गई। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र होने के कारण किसान ईकरी की ही खेती करते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.