सीवान, अप्रैल 22 -- सिसवन, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में मंगलवार की दोपहर गेहूं की तैयार फसल में अचानक आग लगने से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार, ट्रेनवा, माधोपुर और सिसवन गांव में दोपहर करीब 2 बजे खेतों में पकी हुई गेहूं की फसल में अज्ञात कारणों से आग लग गई। तेज हवा के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और सैकड़ों बीघा की काटी गई फसल व लगी फसल जलकर राख हो गई। खेतों से उठता धुआं देखकर ग्रामीण मौके पर दौड़े और तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दिए। सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक किसानों की महीनों की मेहनत बर्बाद हो चुकी थी। यह भी पढ़ें- आग से चार एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख अगलगी में सिसवन के मदन भगत, श्रीराम मल्लाह, घर्मनाथ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.