गंगापार, अप्रैल 24 -- कोरांव-कोहड़ार मार्ग स्थित वन विभाग के आरक्षित क्षेत्र में गुरुवार को संदिग्ध दशा में भीषण आग लग गई। आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और करीब तीन हेक्टेयर क्षेत्र में फैले जंगल को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटों से पेड़-पौधे, झाड़ियां और वन संपदा जलकर राख हो गई। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वन रक्षक अधिकारी एसपी तिवारी ने बताया कि आशंका जताई जा रही है कि किसी राहगीर द्वारा लापरवाही में फेंकी गई सिगरेट या बीड़ी से सूखे पत्तों में आग सुलग गई होगी, जिसने बाद में भयंकर रूप ले लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.