बिहारशरीफ, अप्रैल 11 -- आग से तीन बीघा की फसल जलकर राख शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। खेतों में आग लगने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को बिजली की चिंगारी से हथियावां गांव के मिल्की खंधा में तीन बीघा में लगी गेहूं की फसल जलकर राख हो गयी। गांव के ही मनोज सिंह, पारसनाथ सिंह, सियाराम सिंह एवं निवास सिंह को करीब एक लाख रुपये मूल्य का नुकसान हुआ है। बाद में दमकल कर्मियों द्वारा आग पर काबू पाया गया तथा अन्य किसानों की फसल जलने से बच गया। (संजय कुमार मेहता)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.